फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महंगी हुई चांदी, फिर भी धनतेरस पर चमकेगा सराफा बाजार

Sat, 26 Oct 2024 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
वर्धमान ज्वैलर्स शोरूम पर लोगों को सोने के बने आभूषण दिखाते संचालक सचिन जैन।
विज्ञापन
भिवानी। त्योहारी सीजन में बाजारों में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। सोना-चांदी महंगे होने के बावजूद भी लोगों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। लोग धनतेरस के अवसर पर चांदी के सिक्के व लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की अधिक मांग कर रहे हैं। आभूषणों को लेकर सराफा बाजार में दिनभर अच्छी खासी भीड़ लगी रहती है।
विज्ञापन

दरअसल, त्योहारी सीजन में सराफा बाजार में आम दिनों की अपेक्षा दस से बीस फीसदी ज्यादा ग्राहक देखने को मिल रहे हैं। लोग आम चांदी से बने आभूषण में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वहीं लोगों को कम वजन में बने सोने के आभूषण भी पसंद आ रहे हैं। त्योहारी सीजन के साथ-साथ विवाह के मुहूर्त नजदीक होने से भी लोग खरीददारी के लिए बाजारों में पहुंच रहे हैं।
वर्धमान ज्वैलर्स शोरूम के संचालक सचिन जैन ने बताया कि रोजमर्रा के हिसाब से त्योहारी सीजन में आभूषणों की मांग में 20 फीसदी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। जेवरों के भाव बढ़ने का भी ग्राहकों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। सभी अपनी स्थिति के अनुसार जेवरों की जमकर खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

धनतेरस के लिए करवा रहे एडवांस बुकिंग
ज्वैलर्स संचालकों का कहना है कि धनतेरस के लिए लोग अभी से आभूषणों की बुकिंग करवा रहे हैं। धनतेरस व दिवाली के लिए विशेष चांदी के सिक्के व मूर्तियों के ऑर्डर मिल रहे हैं। अभी तक 65 लोगों ने आभूषणों की एडवांस बुकिंग करवा चुके हैं। इससे धनतेरस पर सराफा बाजार में अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें