फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी शहर में सुबह कुछ मार्केट हुई बंद, अधिकतर रही खुली

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। एसवाईएल, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों, जीएसटी आदि मुद्दों को लेकर इनेलो-बसपा के हरियाणा बंद का जिले में मिला-जुला असर रहा। भिवानी शहर में कुछ मार्केट बंद हुई तो सुबह 11 बजे तक शहर के अधिकतर बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले नजर आए। बहल में बंद का व्यापक असर रहा और दोपहर एक बजे तक मार्केट बंद रही। बवानीखेड़ा, लोहारू, तोशाम में भी बंद का मिला-जुला असर देखा गया।
महंगाई, बेरोजगार, ई-ट्रेडिंग, डायरेक्ट पेमेंट प्रणाली आदि मुद्दों को लेकर इनेलो-बसपा की ओर से संयुक्त रुप से शनिवार को बंद का आह्वान किया था। शनिवार सुबह इनेलो नेताओं व कार्यकर्ताओं की टोलियां शहर के बाजारों में नजर आई और लोगों सेे दुकानें बंद करने का आह्वान किया। बंद का ज्यादा असर नहीं रहा। रोहतक गेट पर देवीलाल सदन वाली दुकानें ही बंद नजर आई। बाजारों में दुकानदारों ने या तो दुकानें बंद ही नहीं की और जिन्होंने की उन्होंने कुछ समय बाद ही दुकानें खोल ली। सुबह 11 बजे तक तो सभी बाजार सामान्य दिनों की तरह नजर आए।
विज्ञापन

इनेलो जिला प्रधान सुनील लाम्बा ने कहा कि आज एसवाईएल का निर्माण हरियाणा के प्रत्येक नागरिक के लिए अहम मुद्दा है। इनेलो व्यापार सेल के जिला प्रधान प्रदीप गोयल व बसपा नेता रमेश सिहाग, इनेलो प्रदेश सचिव बलदेव घनघस, बसपा नेता श्रीभगवान दहिया, युवा इनेलो जिला अध्यक्ष मनोज यादव ने भी अपने विचार रखे।
इनेलो बसपा नेताओं ने कहा कि यदि व्यापारियों और आम जनमानस के सहयोग से गठबंधन की सरकार बनती है तो इंस्पेक्टरी राज को खत्म किया जाएगा। फार्म 14-14ए-15-15ए बीसीडी समाप्त की जाएगी। 21 जींसों पर मार्केट फीस दो प्रतिशत से घटाकर एक प्रतिशत की जाएगी। इस मौके पर जगदीप ढांडा, रणबीर श्योराण, करतार पंघाल, जगदीश धनाना, बृजलाल जोगी, शकुंतला स्यानी, सरस्वती देवी, वीना सारसर, इंदु परमार, भानी देवी, जितेंद्र शर्मा, सुमित श्योराण, सुशील बामल, सुधीर सरपंच, अनिल सांगवान, आशू वाल्मीकि, रमन राजपूत, सुनील सहरावत, संजय, गांधी नौरंगाबाद, प्रेम धनाना, राजबीर तालू, संजय शर्मा, महेंद्र शर्मा, पंकज जैन, नरेंद्र सोनी, सतपाल गाबा, अतुल रोहिल्ला, मदन जूसवाला, बिजेंद्र टाक, अनिल, दीवान टाक, राजेंद्र मित्ताथल, राजेंद्र ढाणा, मीर सिंह निमड़ी, सूरज मलिक, सतबीर घुसकानी, कमलजीत यादव, ज्ञान बाबड़ी बीएसपी, रमेश भौरिया आदि मौजूद रहे।

इनेलो का बाजार बंद सफल, भाजपाइयों के भी बंद रहे प्रतिष्ठान
बहल। इनेलो का हरियाणा बंद बहल में लगभग सफल रहा। दोपहर एक बजे तक लगभग सभी दुकानें, बाजार बंद रहे। भाजपा से जुड़े नेताओं, चेयरमैन और कार्यकर्ताओं के प्रतिष्ठान भी बंद रहे। दोपहर के बाद बाजारों में कुछ चहल पहल शुरू हुई लेकिन बाजार में दिनभर वीरानी छाई रही। इनेलो कार्यकर्ता दोपहर तक बाजारों में जुलूस के रूप में बंद करवाने के लिए घूमते नजर आए।
शनिवार को सुबह ही बाजार खुलने से पहले ही इनेलो कार्यकर्ताओं ने मोर्चा संभाल लिया था। कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से बंद में सहयोग की अपील की और दुकानें खोलने को कहा। कार्यकर्ता जुलूस के रूप में दोपहर तक घूमते रहे। उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी की तथा जीएसटी कानून को वापस लेने की मांग की। लोहारू के पूर्व विधायक धर्मपाल ओबरा ने कहा कि जीएसटी से व्यापार ठप हो गए है। इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग प्रधान रमेश नूनसर आदि मौजूद रहे।

बवानीखेड़ा में कुछ दुकानें बंद रही ज्यादातर मार्केट खुली
बवानीखेड़ा। बवानीखेड़ा में बंद का मिला-जुला असर रहा। कुछ दुकानें सुबह बंद हुई मगर ज्यादातर मार्केट खुली रही। हल्का बवानीखेड़ा शहरी प्रधान पंकज महता ने कहा कि हरियाणा बंद में व्यापारी वर्ग का पूर्ण समर्थन मिला। इस मौके पर शहरी प्रधान पंकज महता, बसपा प्रदेष महासचिव कृष्ण जमालपुर, बलवंत ओंरगनगर, प्रवक्ता संजय कारखल, चन्द्रभान मुढाडा, जसबीर जमालपुर, युवा प्रधान दीपक सिवाड़ा, विकास बिडलान, डा. दलबीर, राजकुमार रतेरा, संदीप भुरटाना, नरेन्द्र लारा बसपा, सुभाश वाल्मीकि, उमेद पूर्व सरपंच, अनिल नेहरा, सुभाष पूर्व सरपंच, सुरेन्द्र ओला, रजत धानियां आदि मौजूद रहे।

लोहारू में ज्यादा असर नहीं
लोहारू। इनेलो-बसपा का विभिन्न मुद्दों को लेकर हरियाणा बंद का लोहारू में मिला-जुला असर रहा। सुबह करीब 11 बजे तक दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर अपने प्रतिष्ठानों के बाहर बैठे रहे। इनेलो नेता व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजसिंह गागड़वास, रामसिंह फरटिया, सुरेन्द्र बरालू, देवंद्र नकीपुर, मांगेराम चारण, नीरज रणवां आदि इनेलो के नेताओं ने कहा कि शहर के दुकानदारों ने सहयोग दिया है। दुकानदारों ने कहा कि सांकेतिक रूप से बाजार बंद करने का फैसला भाईचारे से लिया गया है।
विज्ञापन


व्यापारियों के प्रतिष्ठान फूंके जा रहे थे तब कहां थी इनेलो : पायलट
भिवानी। इनेलो हरियाणा बंद के आह्वान को लेकर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राव पायलट ने कहा कि जब फरवरी 2016 में हरियाणा के व्यापारियों से लूटमार की जा रही थी और उनके प्रतिष्ठान जलाए जा रहे थे तब इनेलो पार्टी सुप्रीमो व इनके इनेलो व्यापार प्रकोष्ठ के नेता कहां थे। अब एसवाईएल पर घडियाली आंसू बहाने वाले इनेलो के नेता किस मुंह से व्यापारियों के पास जाकर हरियाणा बंद का आह्वान कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें