फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरसों की खरीद के लिए लगाई शर्तों का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
सरसों की खरीद के लिए लगाई शर्तों का किया विरोध
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहल।
अखिल भारतीय किसान सभा के सदस्यों ने बैठक में सरसों खरीद पर लगाए गई शर्तों का विरोध किया। फसल ऑनलाइन खरीद के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड की फोटो स्टेट जैसी रखी गई शर्तों को किसान की परेशानी बताया और इन शर्तों को न हटाए जाने पर सड़क जाम करने व आंदोलन करने की चेतावनी दी गई। वीरवार को अनाज मंडी में बैठक की अध्यक्षता ब्लाक प्रधान भगवान सिंह ने की व बैठक का संचालन सुशील कुमार नांगल ने किया। बैठक के मुख्यवक्ता अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश सचिव दयानंद पूनिया ने कहा कि बहल में मंडी चालू करके सरकारी खरीद की जाए, सरकार द्वारा लगाई गई शर्तें किसानों को परेशान करने के अलावा कुछ नहीं है। वक्ताओं ने कहा कि 19 मार्च तक हमारी मांगें नहीं मानी गई तो आगामी 23 मार्च को आगे की रणनीति बनाई जाएगी व रास्ता जाम करना व जेल भरो आंदोलन जैसे कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। बैठक में ईश्वर सिंह, डॉ. बलबीर ठाकन, हवा सिंह जांगड़ा, हनीफ खान, रामचंद्र, सतबीर, श्रीचंद, ईश्वर सिंह ढ़ाणी बहल, मीर सिंह, रामकरण, शेर सिंह, पूर्व सरपंच जय सिंह, मांगेराम, आजाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
इन शर्तों पर किसानों ने जताई आपत्ति
पटवारी द्वारा गिरदावरी व जमाबंदी नकल लाना अव्यवहारिक है। इससें किसानों को आर्थिक नुकसान होता है। सरपंच व नंबरदार द्वारा सत्यापित दरखास्त मान्य हो, 25 क्विंटल एक किसान एक दिन में बेच सकेगा। यह बिल्कुल गलत है। हैफेड द्वारा खरीद न करके सोसायटी द्वारा खरीदना किसानों की समस्या है। जो किसान हिस्से बटाई व ठेके पर काश्त करता है उसके लिए गिरदावरी व नकल जमाबंदी लाना नामुमकिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें