फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएलयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो. आरके मितल ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएलयू के नवनियुक्त कुलपति प्रो. आरके मित्तल ने संभाला कार्यभार
विज्ञापन

भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने मंगलवार को अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय को यूजीसी से वित्तीय बजट व अच्छा रैंक व ग्रेड मिले, यह उनकी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर है। उन्होंने कहा कि आगामी दो साल में विश्वविद्यालय का अपना भवन, सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक रिक्त पदों पर भर्ती, नए कोर्स, आधुनिक प्रयोगशाला, संस्कार युक्त बेहतर शिक्षा उनका मुख्य कार्य रहेगा।
विश्वविद्यालय के विशेष सलाहकार प्रो. हरिदत्त कौशिक, कार्यकारी रजिस्ट्रार प्रो. ललिता गुप्ता, परीक्षा नियंत्रक डॉ. दिनेश कुमार मदान सहायकर जिस्ट्रार अतुल गोयल ने कुलपति का कार्यालय में स्वागत किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आने वाले दो साल में विश्वविद्यालय अपनी अलग पहचान बनायेगा और देश के प्रमुख विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल होगा।
विज्ञापन

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत बौधिक प्रमुख प्रदीप शास्त्री, प्रो. संजीवशर्मा, डॉ.आनन्द मलिक, डॉ.राहुल त्रिपाठी, डॉ.सुरेश मलिक, डॉ.स्नेहलता, डॉ.ऋषिपाल, डॉ. मोनिका, डॉ.अश्वनी यादव, वित्त सलाहकार जेके दुहन, केके ढाका, दर्शन मिढा, सहायक रजिस्ट्रार रेखा जांगड़ा, वित्त अधिकारी इशांक बुद्धिराजा, ओमप्रकाश यादव, बलजीत शर्मा, रवि मदान, नीरज नारंग, कपिल, ऋषि शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें