फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नगर परिषद हाउस में 100 करोड़ के बजट पर आज होगी चर्चा

Wed, 28 Feb 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को हाउस की आम सालाना बजट को लेकर बैठक बुलाई गई है। बैठक में शहर के सभी 31 वार्डों से पार्षद सालाना 100 करोड़ के संभावित बजट को लेकर चर्चा करेंगे वहीं नगर परिषद की आमदनी को बढ़ाने के लिए नए विकल्पों पर भी चर्चा होगी। इस दौरान पार्षद और अधिकारी नगर परिषद की भावी योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। वहीं चल रही विकास परियोजनाओं पर भी मंथन होगा।
विज्ञापन

इस दौरान पार्षदों से उनके वार्डाें में बेहर कार्यों के लिए सुझाव भी लिए जाएंगे। दरअसल नगर परिषद अपने सालाना बजट को लेकर बैठक कर चर्चा करेगी। इसमें नगर परिषद के कर्मचारियों के वेतन, कार्यालय खर्च के अलावा विकास कार्यों पर खर्च किए जाने वाले बजट को लेकर चर्चा होगी। जिसमें नगर परिषद के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

नगर परिषद हाउस में बजट को लेकर बैठक बुलाई है। बैठक में सभी पार्षदों के साथ नगर परिषद के करीब 100 करोड़ के संभावित बजट पर चर्चा होगी। इस बैठक में विकास कार्यों पर केवल चर्चा हो सकती है, लेकिन कोई विकास एजेंड़ा मंजूरी के लिए नहीं रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भवानी प्रताप सिंह, चेयरपर्सन प्रतिनिधि, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें