फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने विधायक आवास का किया घेराव

Wed, 28 Feb 2024 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विधायक आवास के बाहर धरना देते  कर्मचारी। 
विज्ञापन
भिवानी। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को नगरपालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन किया और बागकोठी स्थित विधायक आवास पर पहुंचकर घेराव किया। प्रदर्शन का नेतृत्व नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम दानव ने किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने विधायक आवास पर पहुंचकर अपना मांग पत्र सौपा। कर्मचारियों ने जल्द से जल्द उनकी लंबित मांगें पूरी किए जाने की बात कही।
विज्ञापन

विधायक आवास का घेराव कर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रदेश सचिव पुरुषोत्तम दानव ने कहा कि शहर को साफ-सुथरा रखने वाले सफाई कर्मचारी काफी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। लेकिन उनकी कही कोई सुनवाई नहीं की जा रही तथा उन्हें बार-बार सिर्फ झूठे आश्वासन दे दिए जाते हैं। जिसके चलते उनका सब्र अब जवाब दे गया है तथा मजबूरन अब वे संघर्ष की राह अपनाने को मजबूर हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सोमवार तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे रोष स्वरूप जनप्रतिनिधियों, उपायुक्त व अतिरिक्त उपायुक्त के आवास के समक्ष मृत पशु डालकर अपना गुस्सा जाहिर करेंगे। जिसकी शुरुआत विधायक के निवास से होगी।
दानव ने कहा कि उनकी मांगों में कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम-समान वेतन का एरियर दिए जाने, नगर परिषद कर्मचारियों को सफाई उपकरण उपलब्ध कराने, सफाई कर्मचारियों को 100-100 वर्ग गज के प्लॉट अलॉट किए जाने, आबादी के हिसाब से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति किए जाने की मांग है।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पालिका कर्मचारी संघ के भिवानी इकाई प्रधान सुरेश ने कहा कि सरकार को बार-बार समस्याओं से अवगत करवाने के बाद भी उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा। जिसके चलते उन्हें बार-बार संघर्ष का रास्ता अपना पड़ता है। इस अवसर पर विजय कुमार, रविंद्र, कुलदीप, मोहन, सुनील, कुलवीर, सतबीर सिंह, राजेंद्र, भीम, सिंह, विनोद, महिपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें