फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लोहारू में जल्द बनकर तैयार होगा 100 बैड का सामान्य अस्पताल

विज्ञापन
लोहारू का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। राजस्थान की सीमा से सटे लोहारू क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें चिकित्सा सुविधा के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। जल्द ही लोहारू के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की जगह आधुनिक सुविधाओं से लैस 100 बेड का सामान्य अस्पताल बनने जा रहा है। इसमें स्टाफ व चिकित्सकों के क्वार्टर भी अस्पताल परिसर में ही बनाए जाएंगे। अस्पताल के विभिन्न भवन निर्माण कार्य के लिए लोकनिर्माण विभाग ने 4.28 करोड़ रुपये का एस्टिमेट बनाकर भेजा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने भी क्वार्टरों की जगह सुनिश्चित कर दी है, जिसका जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लोहारू क्षेत्र में करीब डेढ़ लाख की आबादी है जिसको सामान्य अस्पताल की सुविधाओं का लाभ मिलेगा। इसके अलावा सीमा से लगते राजस्थान के लोग भी यहां बेहतर उपचार मिल सकेगा। फिलहाल लोहारू सीएचसी में 25 बेड की सुविधा है, जिसमें चिकित्सकों सहित पैरा मेडिकल स्टाफ की भी कमी है। ऐसे में मरीजों को उपचार के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। अब सामान्य अस्पताल बनने पर यहां 100 बेड की सुविधा हो जाएगी, जिसमें स्टाफ की संख्या में बढ़ोतरी की जाएगी। इससे मरीजों को निजी अस्पताल या फिर नागरिक अस्पताल भिवानी में 60 किलोमीटर की दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में सरकार ने यह कार्य किया है।
ओपीडी का होगा विस्तार, विशेषज्ञ देंगे सेवाएं
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इन दिनों रोजाना 150 से 200 मरीजों की ओपीडी रहती है। जिन्हें बुखार, खांसी, जुकाम सहित सामान्य बीमारियों के मरीजों का उपचार किया जाता है। मगर अब सामान्य अस्पताल बनने के ओपीडी में रोग विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं देगें। जिनमें महिला रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, ईएनटी, बाल रोग विशेषज्ञ, सीनियर फिजिशियन, दंत रोग चिकित्सक, मनोरोग विशेषज्ञ आदि शामिल है। इसके बाद गंभीर रोगों का उपचार भी यही होना संभव होगा।
विज्ञापन

लैब में भी बढ़ेंगी जांच की सुविधा
फिलहाल यहां लैब में महज एक की लैब टेक्निशियन कार्यरत है और मशीन भी पर्याप्त नहीं है। इसकी वजह से कुछ ही रोगों के टेस्ट हो पाते हैं। अब सामान्य अस्पताल बनने के लिए सभी प्रकार की रक्त जांच सहित अन्य टेस्ट हो सकेंगे। वहीं जांच के लिए नई मशीनों को भी इंस्ट्रॉल किया जाएगा। इसके बाद मरीजों को टेस्ट करवाने के लिए निजी अस्पतालों में जेब नहीं कटवानी पड़ रही।
उपचार के लिए हिसार-रोहतक दौड़ लगा रहे मरीज
क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की काफी दिक्कत है। ऐसे में जिन मरीजों का उपचार यहां नहीं हो पाता वे नागरिक अस्पताल भिवानी या फिर पीजीआईएमएस रोहतक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा निजी अस्पतालों में जांच करवाने के लिए मरीज हिसार और रोहतक तक की दूरी माप रहे हैं। यहां किराये के अलावा दो से तीन हजार रुपये दवाइयां का खर्च आ रहा हैं।
लोहारू में स्टाफ की जानकारी
पद स्वीकृत कार्यरत खाली
एसएमओ 02 01 01
एमओ 11 07 04
एलटी 02 01 01
रेडियोलॉजिस्ट 02 00 02
फार्मासिस्ट 07 04 03
स्टाफ नर्स 17 11 06
लोहारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड पर सामान्य अस्पताल बनाया जाएगा। सामान्य अस्पताल बनने के लिए क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होगी और मरीजों की सेवा में पर्याप्त स्टाफ मौजूद रहेगा। स्टाफ के रहने की व्यवस्था भी अस्पताल परिसर में रहेगी, जिनके क्वार्टरों के लिए 4.28 करोड़ का एस्टिमेट लोकनिर्माण विभाग की ओर से बनाया गया है। जल्द ही क्षेत्रवासियों को यह सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें