फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी का ताला तोड़कर बैटरी चोरी

Sat, 19 Oct 2013 09:16 PM IST
जींद/ब्यूरो।
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में सफीदों रोड स्थित एकता नगर में शुक्रवार रात को चोरों ने फैक्टरी का ताला तोड़ कर अंदर रखी हजारों रुपये की बैटरी और तीन सिलेंडर चोरी कर लिए। घटना के समय फैक्टरी व फैक्टरी मालिक के मकान में कोई नहीं था।
विज्ञापन


एकता नगर निवासी रामनिवास ने बताया कि सफीदों रोड पर उसकी जतिन इंटरप्राइजेज के नाम से फैक्टरी है। शुक्रवार देर रात चोरों ने फैक्टरी के मुख्य गेट का ताला तोड़ कर अंदर रखी आठ-दस बड़ी बैटरी के अलावा तीन गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। चोरी का पता सुबह लगा, जब वह मौके पर पहुंचा।

रामनिवास ने बताया कि उसकी माता की मृत्यु होने पर उसका पूरा परिवार शुक्रवार को गांव भिड़ताना गया हुआ था। रात को ही वे वापस लौट आए थे। शनिवार सुबह उठकर देखा तो फैक्टरी के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें