फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत परिसर में गवाह पर हमला, तीन गिरफ्तार

Wed, 16 Oct 2013 11:22 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या के मामले में गवाही देने आए एक युवक अमित पर हत्यारोपियों के रिश्तेदार ने बुधवार दोपहर को न्यायालय परिसर में हमला बोल दिया और उसे जख्मी कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हमलावर तीन युवकों को काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गांव बड़ोपल में एक जुलाई 2012 को पानी के विवाद में बिमला देवी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने गांव बड़ोपल के रामकुमार व उसके दो बेटों रोहताश और कर्ण सिंह के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

तीनों आरोपी हिसार जेल में बंद हैं। इस मामले में मृतका बिमला देवी का भतीजा अमित कुमार गवाह था और बुधवार को इसी केस में अदालत में उसकी गवाही होनी थी। बताया जा रहा है कि जब वह गवाही देने के लिए अदालत परिसर में पहुंचा तो वहां हत्यारोपी के रिश्तेदार रवि, होशियार सिंह और सुखबीर निवासी भूना ने अमित कुमार को देखकर उस पर हमला बोल दिया और उसे जख्मी कर दिया। हमले से अदालत परिसर में भगदड़ सी मच गई।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों हमलावरों को काबू कर लिया और अमित कुमार को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने अमित की शिकायत पर तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अमित ने पुलिस को बताया कि हमलावर उस पर गवाही न देने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें