नारनौल के महेंद्रगढ़ में हरियाणा पुलिस के एक जवान के साथ दो युवकों ने लघु सचिवालय में मारपीट की। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं लोगों की मदद से पीड़ित सिपाही ने एक युवक को काबू कर लिया, जबकि दूसरा युवक मौके से फरार हो गया। हरियाणा पुलिस का सिपाही आनंद कुमार की अदालत में जेएमआईसी सौरभ कुमार के साथ बतौर गनमैन तैनाती है। वीरवार सुबह जब वह अपनी ड्यूटी पर अदालत परिसर में मौजूद था तो अचानक दो युवक उसके पास आए और गाली गलौच करने लगे।
आनंद ने जब उनसे ऐसा न करने की बात कही तो दोनों युवकों ने उससे मारपीट की। परिसर में मौजूद लोगों की मदद से आनंद ने एक युवक को तो दबोच लिया, मगर दूसरा मौके से भाग गया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने पकड़े गए युवक दीपक पुत्र शमशेर निवासी गांव जाडरा (रेवाड़ी) एवं एक नामालूम के खिलाफ मारपीट करने, सरकारी काम में बाधा डालने एवं जान से मारने की धमकी दिए जाने का मामला दर्ज किया है।