फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाराज आशा वर्करों ने घेरा कृषिमंत्री का आवास

Sun, 17 Nov 2013 09:37 PM IST
टोहाना (फतेहाबाद)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा के आह्वान पर आशा वर्कराें ने अपनी मांगाें के लिए रविवार को टोहाना में कृषिमंत्री परमवीर सिंह के आवास का घेराव किया और नारेबाजी की।
विज्ञापन


आशा वर्कराें ने उनके प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर नियमित करने की मांग की। प्रदर्शन की अध्यक्षता आशा वर्कर यूनियन की जिला प्रधान सुमन रानी और शीला देवी ने किया। साथ ही आशा वर्कराें ने 30 नवंबर को रोहतक में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया।


मांग पत्र में आशा वर्कराें ने न्यूनतम वेतन 15 हजार रुपये करने, आशा वर्करों को पक्का कर्मचारी घोषित करने, उनको सामाजिक सुरक्षा लाभ देने, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन को स्थाई करने और आशाओं के शोषण व उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग की गई है। इससे पहले जिला प्रधान सुमन देवी ने कहा कि पूरे समाज को स्वास्थ्य सुविधाएं लागू करवाने में आशा वर्करों का अहम योगदान है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले से मिल रही प्रोत्साहन राशियों में सरकार द्वारा कटौती ओर भी ज्यादा चिंता की बात है। उन्हाेंने कहा कि यदि सरकार वर्कराें को नियमित करने के लिए कोई कदम नहीं उठती तो पूरे प्रदेश की आशा वर्कर 30 नवंबर को रोहतक में सीएम आवास का घेराव करेगी। प्रदर्शन में सीटू नेता सूरजभान, सुमन, मूर्ति, अनिता, संतोष, सुखदेव कौर, कमला और सुरेश रानी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें