इस संबंध में थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि सरपंच की शिकायत मिली है। मामले की छानबीन कर उचित कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने गांववासियों से शांति बनाए रखने व पुलिस प्रशासन का सहयोग किए जाने की अपील की है।
व्हाट्सअप कॉल पर आसीन खान ने मुझे व बेटा-बेटी सहित मेरे परिवार को जान से मारने व गांव को श्मशान बनाए जाने की धमकी दी है जिसकी रिकॉर्डिंग भी मेरे पास है। पुलिस को शिकायत देकर मेरे परिवार व गांव की सुरक्षा की मांग और उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
-रणवीर सिंह, सरपंच ढाणीमाहू
ये भी पढ़ें: हरियाणा में आगजनी: घर में की तोड़फोड़ फिर लगाई आग, जलाए वाहन और अन्य सामान, पुलिस कर रही जांच