फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क उखाड़ने से नाराज ग्रामीणों ने रास्ता रोका

Thu, 17 Oct 2013 09:08 PM IST
नरवाना (जींद)/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लोन के लोगों ने वीरवार को ठेकेदार द्वारा उखाड़े गए नरवाना-टोहाना मार्ग को बनाने की मांग को लेकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार सड़क को आगे से उखाड़ रहा है जबकि पीछे सड़क को नहीं बनवा रहा। जाम लगने की सूचना पाकर पीडब्ल्यूडी बीएंड आर के जेई राममेहर शर्मा मौके पर पहुंचे और सड़क का निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन देकर लगभग सवा घंटे बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन



गांव लोन के लोगों का वीरवार सुबह उस समय धैर्य जवाब दे गया जब ठेकेदार ने नरवाना-टोहाना मार्ग को आगे उखाड़ना शुरू कर दिया। गुस्साए ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सड़क उखाड़ने के काम को रुकवा दिया और जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना था कि ठेकेदार ने काफी दूर तक सड़क को उखाड़ा हुआ है। अब फिर आगे से सड़क को उखाड़ना शुरू कर दिया। सड़क उखाड़े जाने के कारण ग्रामीणों तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि ठेकेदार को पहले उखाड़ी गई सड़क बनाने के लिए कहा गया था, लेकिन उसने ग्रामीणों की नहीं सुनी। उखाड़ी गई सड़क को बनाने की बजाए ठेकेदार ने सड़क को आगे से उखाड़ना शुरू कर दिया। जाम लगने की सूचना पाकर पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के जेई राममेहर शर्मा पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि पहले उखाड़ी गई सड़क को बनाया जाएगा, फिर आगे की सड़क पर काम होगा। जिस पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन



लगभग सवा घंटे लगे जाम के कारण यात्रियों तथा वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के जेई राममेहर शर्मा ने बताया कि गांव लोन के निकट सड़क जर्जर हालत में हो चुकी थी। जिसके निर्माण के लिए ठेका दिया गया है। सड़क उखाड़ने के कारण ग्रामीणों को दिक्कत हो रही थी। उन्होंने बताया कि सड़क का काम फौरन चालू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें