फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से तंग आकर युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी से तंग आकर दुर्गानगर निवासी 29 वर्षीय अरुण ने फंदे से लटककर जान दे दी। सोमवार सुबह करीब पौने आठ बजे अरुण के दोस्त अमन ने इसकी सूचना अरुण के भाई को दी। अमन के मुताबिक उसने अरुण को आवाज लगाई। अंदर से जवाब नहीं मिलने पर फोन किया। इसके बाद उसने उसके बड़े भाई अनिल को जानकारी दी। उनके कहने पर जब अमन छत के रास्ते अरुण के घर दाखिल हुआ। यहां पर उसने अरुण का शव पंखे पर झूलता देखा। इसकी सूचना उसने अनिल को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस नेे शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भाई अनिल कुमार ने अरुण की मौत के लिए उसकी पत्नी को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

एक साल पहले हुई थी अरुण की शादी
बड़े भाई अनिल ने बताया कि उनके माता पिता का उनके बचपन में ही निधन हो गया था। अनिल ने ही अरुण को पाला था। उसने 17 अगस्त 2019 को अरुण की शादी बड़ी धूमधाम से की। शादी के कुछ दिन बाद ही अरुण की पत्नी ने उसे उकसाकर उससे अलग कर दिया। वह छह माह पहले अपने पति को अपने साथ मायके ले गई। जहां अरुण की पत्नी, सास व साली ने उसे इस कदर मानसिक तौर पर परेशान किया कि उसने आत्महत्या करने जैसा कठोर फैसला लेने का निर्णय ले लिया।
कोट्स
मृतक अरुण के बड़े भाई अनिल के बयान के आधार पर उसके ससुराल पक्ष से उसकी सास, पत्नी व साली के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश सैनी, एसएचओ, सदर थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें