बिजली निगम के एक सब डिवीजन के एसडीओ और एक स्वास्थ्य कर्मचारी समेत सोमवार को 70 कोरोना के नए केस मिले हैं। एसडीओ के संक्रमित मिलने के बाद उनके संपर्क में आने वाले 34 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए। इसके अलावा कैंट के कैंटोनमेंट बोर्ड से 21 साल का लड़का, 23 साल का लड़का और 50 साल की महिला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
स्वास्थ्य विभाग का एक कर्मचारी जो कैंट से वह भी अब मरीजों की संख्या बढ़ कर 942 हो गई है। आफत के संग ही राहत भरी एक खबर भी सामने आई कि 60 मरीज कोरोना मुक्त हो गए और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके अलावा शीर्ष प्रशासिनक अधिकारियों की एक बैठक हुई जिसमें रोग और सुविधाओं समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई है।
----------------------
13 को रात 3 बजे तक एसडीओ ने दी थी सेवाएं:-
बिजली निगम के जिस एसडीओ को कोरोना हुआ है उन्होंने 13 जुलाई की रात को 3 बजे तक अपनी सेवाएं दी थी। दरअसल छावनी के एक एरिया में कोई वाहन चालक तीन पोल को तोड़ गया था। इसके बाद बिजली को लेकर हाहाकार मच गया और एसडीओ ने रातभर जागकर पोल ठीक करवाए। इस दौरान लोगों की भीड़ उनके चारों और मंडराती रही थी। सुबह उन्हें बुखार हुआ। हालांकि इसके अगले दिन वह फिर से कार्यालय पहुंच गए। लेकिन फिर बुखार आया और इसके बाद उन्होंने सैंपल करवाया जिसकी रिपोर्ट तीन दिन बाद आई तो वह संक्रमित पाए गए।
-------------------------------
यहां से मिले अन्य मरीज:-
सोमवार को 16 मरीज अंबाला सिटी से मिले, वहीं कैंट से 44 मरीज, चार मरीज नारायणगढ़ से और एक शहजादपुर और पांच चौड़मस्तपुर से मिले हैं। इस सभी मरीजों को आइसोलेट कर दिया गया है। कैंट के कई इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैंप कर बड़े पैमाने पर सैंपल लिया था। इसके चलते ज्यादा संख्या में मरीज सामने आए हैं। इसमें 25 साल की लड़की खटीक मंडी से पाजिटिव मिली। इसके अलावा एक 26साल की लड़की और एक 47 साल की महिला पाजिटिव मिली। इसके अलावा मोची मोहल्ला से 41 साल का व्यक्ति , 62साल की महिला, 45 साल का व्यक्ति, 16 साल का लड़का, 43 साल की महिला, 21 साल की युवती, 35 साल की महिला और 45 साल का व्यक्ति संक्रमित मिला है।
--------------------
सिटी परशुराम कालोनी से मिले पांच मरीज
सिटी में परशुराम कालोनी से पांच नए मरीज मिले हैं। इसमें 51 साल का व्यक्ति, 20 साल का युवक, 40 साल का व्यक्ति, 22 साल का लड़का है। यह सब राजस्थान से आए थे।
-----------------
हम लागातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। ज्यादा से ज्यादा टेस्ट कर संक्रमित रोगियों की पहचान कर उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है।
डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ अंबाला ।