फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला: रंजिश में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पैर में लगी गोली; नागरिक अस्पताल में भर्ती

Tue, 15 Sep 2026 10:08 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, अंबाला (हरियाणा)

सार

कलालटी निवासी बलविंद्र सुबह के समय अपने भाइयों के साथ खेतों से पशुओं के लिए घास काटने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने बिना किसी बातचीत के सीधे बलविंद्र पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला में मुलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव कलालटी में रंजिश के चलते खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। कार और बाइकों पर सवार होकर आए करीब 10 से 15 हथियारबंद बदमाशों ने खेतों की ओर जा रहे एक युवक पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, कलालटी निवासी बलविंद्र सुबह के समय अपने भाइयों के साथ खेतों से पशुओं के लिए घास काटने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने बिना किसी बातचीत के सीधे बलविंद्र पर फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक गोली बलविंद्र के पैर में जा धंसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर अपने वाहनों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घायल के परिजनों ने तुरंत लहूलुहान हालत में बलविंद्र को अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही मुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश  की जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें