फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद मार्ग पर पीएचसी उगाला के पास एक तेज गति कार ने पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी। युवक का सिर सड़क पर लगने के कारण उसे गंभीर चोटें लगी। राहगीरों ने उसे एमएम अस्पताल में दाखिल कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे को अंजाम देकर आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

मृतक युवक के जीजा की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कंबासी निवासी दीपक कुमार ने बताया कि बुधवार को वह अपने साले गुलशन शर्मा निवासी अधोई के साथ ऑटो में पीएचसी उगाला जा रहे थे। जैसे ही वह ऑटो से उतर कर पीएचसी उगाला के सामने पहुंचे तो उगाला की तरफ से आ रही कार ने विपरीत दिशा में आकर गुलशन को टक्कर मार दी। इस कारण गुलशन का सिर सड़क पर लगा और वह लहूलुहान हो गया और अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें