फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजाक को लेकर भिड़े किशोर, मारा चाकू

Mon, 08 Jun 2015 01:07 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 गांव दलीपगढ़ में 12 वर्षीय किशोर ने मजाक के दौरान हुए विवाद में साथी को चाकू मार दिया। चाकू लगने से किशोर की छाती से खून बहने लगा। परिजनों ने उसका कैंट के सिविल अस्पताल में इलाज करवाया। परिजनों के अनुसार किशोर को छाती पर टांके लगे हैं।
विज्ञापन


घायल किशोर के पिता जगमाल निवासी दलीपगढ़ ने बताया कि रविवार को आठवीं कक्षा में पढ़ने वाला उनका बेटा गांव के अन्य साथियों के साथ बैठा हुआ था।

इसी दौरान उनके बेटे की एक साथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद उनका बेटा आरोपी घर पहुंचकर शिकायत करने लगा।

इसी दौरान आरोपी ने उसे चाकू मार दिया। उनके बेटे की छाती पर चाकू लगा और उससे खून बहने लगा। किशोर कैंट के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। इलाका पुलिस का कहना है कि  इस मामले में शिकायत आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें