फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। कस्बे के साथ लगते पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग 73 पर स्थित एक पैलेस के नजदीक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है ।
विज्ञापन

ऋषिनगर(बापौली)निवासी सुरेश कुमार ने शहजादपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा अकबर उर्फ कर्ण 22 जून की देर साढ़े बारह बजे खाना खाने के बाद दो पड़ोसियों शुक्कू व काला के साथ घूमने गया था। इस दौरान सड़क पर स्थित एक पैलेस के नजदीक पहुंचने पर राष्ट्रीय राजमार्ग 344 पर तेज गति से आ रहे एक कार चालक ने बेटे अकबर उर्फ कर्ण को टक्कर मार दी। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर वे उसे शहजादपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें