हरियाणा के अंबाला में ट्यूबवेल के तार चोरी के मामले में पकड़े गए युवक रामपुर सरसहेड़ी निवासी रितिक ने जेल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गांव समलेहड़ी के ग्रामीणों ने चार दिन पहले ही युवक को ट्यूबवेल से तार चोरी करते हुए पकड़ा था। यहां तक कि युवक की पिटाई भी की थी और फिर पुलिस को सौंप दिया गया था।
इसके बाद पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। रविवार दोपहर चार बजे युवक ने जेल अस्पताल के साथ लगती बैरक से परने का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार दोपहर को फॉरेसिंक डॉक्टरों की टीम ने युवक का पोस्टमार्टम किया है। पुलिस भी आगामी कार्रवाई में जुट गई है।
वीडियो हुआ था वायरल
जब युवक को ट्यूबवेल से तार चोरी करते हुए पकड़ा। तब तक उसकी ग्रामीणों ने पिटाई की थी। इसकी वीडियो भी वायरल हो गई है। इस वीडियो में लोग युवक को पीटते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। वहीं युवक की आत्महत्या के कारणों का अभी कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है। जेल में सुसाइड की यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी सुसाइड के कई मामले सामने आ चुके हैं। इस पर रोक लगाने के लिए जेल स्टॉफ प्रयास कर रहा है, परंतु कोई खास असर दिखाई नहीं दे रहा है।