फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: युवक पर कटर से हमला, सिर, गर्दन पर लगे 20 टांके

Mon, 08 Dec 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। सहारनपुर के गांव हबीबपुर से जिले के शादीपुर गांव में दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए आए 21 वर्षीय युवक साहिल पर आरोपियों ने कटर से गर्दन पर हमला कर दिया। उसे उपचार के लिए उसे जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया। वहां पर डॉक्टरों ने उसकी गर्दन पर 20 टांके लगाए गए। वहीं उसकी खराब हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


घायल साहिल की मां मुनसरीना ने बताया कि रविवार सुबह 11 बजे उसका बेटा यमुनानगर के शादीपुर में अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए बुलेट पर आया था। जब वह शादीपुर की राजपुर कॉलोनी में पहुंचा तभी कुछ युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और उससे मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद वे लोग वहां से भाग गए।



बेटे ने इसकी शिकायत दिन में सदर थाना यमुनानगर में दी, जिसके बाद वह शादी में शामिल होने के लिए चला गया। इसके बाद रात को जब वह शादी से लौट रहा था तो उन्हीं युवकों ने बेटे साहिल को दोबारा से घेर लिया और उस पर कटर से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें