फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हत्यारों का सुराग लगाने के लिए खंगाले 50 सीसीटीवी

Mon, 08 Dec 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जगाधरी पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर गांव बहादुरपुर के पास पॉपुलर पेड़ की नर्सरी में निर्वस्त्र अवस्था में मिले युवती के सिर कटे शव की गुत्थी को सुलझाने में थाना प्रतापनगर पुलिस लगी है। पुलिस पिछले 24 घंटे में अधिक 50 से अधिक सीसीटीवी को खंगाल चुकी है। हालांकि अभी कुछ सामने नहीं आया।
विज्ञापन

पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में युवती की हत्या कहीं और की गई तथा शव को ठिकाने लगाने के लिए पॉपुलर पेड़ की नर्सरी में फेंका लग रहा है। हत्या के बाद मृतका की पहचान छिपाने के लिए योजना के साथ काम किया गया है। शरीर पर अंडरगार्मेंट्स के अलावा एक भी कपड़ा नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस के पास मृतका की शिनाख्त करने के लिए पेट पर बने काले बर्थ मार्क और पैर पर बंधे काले धागे के अलावा और कोई निशानी नहीं है।
इतना ही नहीं थाना प्रतापनगर पुलिस उन सभी युवतियों के परिजनों के संपर्क करने में जुटी है, जो पिछले 10 दिनों से घर ले लापता हैं। आंकड़ों के मुताबिक जिले के 17 पुलिस स्टेशनों में पिछले 10 दिनों में 16 युवतियों के लापता होने के मामले दर्ज हुए हैं, जिनकी उम्र 16 से लेकर 35 वर्ष है। वहीं युवती के सिर कटे शव की पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
विज्ञापन


थानों में दर्ज हुए मिसिंग केस में युवतियों से संबंधित जानकारी में उनके लापता होने के दौरान पाए गए कपड़े, बाहरी शरीर पर कोई टैटू या चोट का निशान के साथ-साथ उसकी कद काठी और रंग का ही जिक्र है। ऐसे में सोमवार को थाना मुलाना क्षेत्र, साढौरा क्षेत्र के कुछ लोग भी अपनी लापता लड़की की शिनाख्त के लिए पहुंचे थे, परंतु पहचान नहीं हो पाई।
रविवार दोपहर को बहादुरपुर के पास सफेदे की नर्सरी लगाने वाले विजय ने युवती का सिर कटा शव देखा था। जिस जगह शव बरामद हुआ है उससे कुछ ही दूरी पर कलेसर नेशनल पार्क है। साथ ही, उत्तर प्रदेश की सीमा भी कुछ ही दूरी से शुरू हो जाती है।
मृतका की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले को सुलझाने के लिए सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है। इसके अलावा थानों में दर्ज लापत लड़कियों के मामलोें में भी जानकारी ली जा रही है। -नर सिंह, एचएचओ, थाना प्रतापनगर।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें