फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। बुढिया गांव के पास से सीआईए नारायणगढ़ की टीम ने जगाधरी के विष्णु नगर निवासी आकाश उर्फ शूटर को 12.70 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। वीरवार कोर्ट में पेश कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि वर्तमान में आरोपी मुलाना के पीजी में रहकर नशा सप्लाई का काम कर रहा था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सीआईए स्टाफ के एएसआई आशिक अली की टीम बुधवार शाम करीब 6:10 बजे गश्त पर थी। मुखबिर से सूचना मिली थी कि आकाश हेरोइन बेचने की फिराक में यूनिवर्सिटी के पिछले गेट से सुहाना रोड की तरफ खड़ा है, तभी पुलिस ने सूचना पर उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन


गुरुद्वारा की पार्किंग से बाइक चोरी

अंबाला। गुरुद्वारा मंजी साहब माथा टेकने आए एक श्रद्धालु की बाइक दिनदहाड़े पार्किंग से चोरी हो गई। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में दिखाई दे रहा है कि युवक बाइक लेकर जा रहा है। नारायणगढ़ रोड स्थित आशा सिंह गार्डन निवासी दविंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 6:40 बजे अपने पिता मनजीत सिंह के साथ गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आए थे। हीरो होंडा बाइक गुरुद्वारे की पार्किंग में खड़ी की थी। करीब 15 मिनट बाद जब वह लौटे तो बाइक नहीं मिली।

गांजा के साथ ग्रामीणों ने युवक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा
अंबाला। डिफेंस कॉलोनी में स्थानीय युवाओं व ग्रामीणों ने गांजा बेचने वाले एक युवक को पकड़ा है। युवक ने अपना नाम सोनू निवासी सेक्टर-ए बताया है। उसे पुलिस को सौंपा गया है। पंजोखरा थाना पुलिस ने आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। टुंडला गांव निवासी रणधीर सिंह, गुरजीत सिंह व डिफेंस कॉलोनी निवासी मनप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी सोनू की संदिग्ध गतिविधियों के कारण उस पर शक था। पकड़ने के बाद उसकी तलाशी ली गई तो जेब से गांजा की 6 पुड़िया बरामद हुईं। ग्रामीण उसे पकड़कर थाना पंजोखरा साहिब ले आए। आरोपी के पास से 30 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें