फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सिटी बस अड्डे पर लगा 300 किलोवाट का ई-बस का चार्जर

विज्ञापन
अंबाला सिटी बस अड्डे पर चल रहा चार्जर स्थापित करने का कार्य । संवाद
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बस अड्डा परिसर में 300 किलोवाट का नया इको फ्यूल चार्जर स्थापित किया गया है। इस नए चार्जर के लगने से अब बस अड्डे पर इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग क्षमता में इजाफा होगा, जिससे बसों के संचालन में और अधिक तेजी आएगी। यह चार्जर जेवीएम कंपनी की ओर से लगाया गया है।
विज्ञापन

अभी तक बस अड्डे पर चार्जिंग की सीमित सुविधा के कारण एक समय में केवल दो ही बसें चार्ज हो पाती थीं, लेकिन इस तीसरे हैवी-ड्यूटी चार्जर के शुरू होने से अब एक साथ तीन इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जा सकेगा। अंबाला डिपो के महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए तीसरा चार्जर लगाया गया है। अब एक साथ तीन इलेक्ट्रिक बसें एक साथ चार्ज हो सकेंगी।




समय की होगी बचत

इस व्यवस्था से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि बसें अपनी निर्धारित समय सारणी पर रूटों के लिए रवाना हो सकेंगी। वर्तमान में अंबाला में कुल 15 इलेक्ट्रिक बसें हैं, जो यमुनानगर, नारायणगढ़, बराड़ा और अंबाला सिटी से छावनी मार्ग पर दो शिफ्टों में संचालन कर रही हैं।
विज्ञापन






सुरक्षा के लिए स्मार्ट पावर कंट्रोलर भी लगाया



चार्जर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इसके साथ एक बिजली पैनल बॉक्स भी लगाया गया है। यह बॉक्स मुख्य बिजली सप्लाई और चार्जर के बीच एक सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करता है। इसमें लगे एमसीबी और एमसीसीबी स्विच बिजली का लोड अचानक बढ़ने या शॉर्ट सर्किट होने पर तुरंत सप्लाई काट देते हैं। यह मुख्य बिजली को चार्जर के अनुकूल सही वोल्टेज और करंट में व्यवस्थित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें