फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शराब की तस्करी में युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जीआरपी व आरपीएफ ने छावनी छावनी के रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए शराब की तस्करी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 45 बोतले जब्त की गईं हैं।
विज्ञापन

आरोपी की पहचान गोपालगंज बिहार निवासी 25 वर्षीय बद्री कुमार साहनी के तौर पर हुई है। जीआरपी के अधिकारी के मुताबिक उनकी टीम शनिवार सुबह लगभग 10.30 बजे वो टीम सहित आरक्षण केंद्र के पास तैनातथी। इस दौरान एक युवक बैग के साथ पार्सल कार्यालय के रास्ते प्लेटफार्म एक की तरफ जाने वाला था।
शक के आधार पर आरोपी को रोककर बैग की तलाशी ली गई तो इसके अंदर से अलग-अलग ब्रांड की 45 बोतल शराब मिली। जब आरोपी से इसके दस्तावेज मांगे गए तो वो कोई भी जवाब नहीं दे पाया। जीआरपी प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। वहीं नशा व शराब तस्करी को रोकने के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष टीमों को भी तैनात कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें