फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: युवक पर लकड़ी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप

Sat, 05 Sep 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। कक्कड़ माजरा गांव निवासी संजय कुमार की 18 वर्षीय पुत्री लापता हो गई। पीड़ित पिता का आरोप है कि बिचपड़ी निवासी अभिषेक खान उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर साथ ले गया है और घर से नकदी व जेवरात भी गायब हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर युवक और उसके परिजनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत अपहरण/बहला-फुसलाकर ले जाना 137(2), अनुचित कार्य के लिए मजबूर करना 87 और आपराधिक धमकी देने की धारा 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में संजय कुमार ने बताया कि 31 अगस्त की सुबह उनकी बेटी अचानक घर से लापता हो गई। घर से 1.60 लाख रुपये नकदी और सोने-चांदी के जेवर भी गायब मिले। पीड़ित का कहना है कि जब वे अभिषेक के घर पूछताछ करने गए तो परिजनों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी विपिन ने बताया कि पुलिस टीम का गठन कर लड़की की तलाश और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें