फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: युवक को रास्ते में रोक डंडों से किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। कालाआम्ब रोड पर शाहपुर गांव के पास बेटी को स्कूल छोड़कर ड्यूटी पर जा रहे युवक कृष्ण कुमार पर दो नकाबपोश युवकों ने रास्ते में हमला कर दिया। डंडों व हेलमेट से हुए हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शिव कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार को घायल अवस्था में नारायणगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छावनी रेफर कर दिया। नारायणगढ़ थाना पुलिस ने अज्ञात पर हत्या के प्रयास की धारा 110 व मारपीट की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन

घायल कृष्ण कुमार ने बताया कि वह कालाआम्ब स्थित एक कारखाने में इलेक्ट्रिशियन का काम करता है। 13 अगस्त की सुबह करीब 8:30 बजे वह बाइक पर 5 वर्षीय बेटी प्रणवी को गीता पब्लिक स्कूल छोड़ने गया था। सुबह करीब 8:40 बजे बेटी को स्कूल छोड़कर जब वह अपनी ड्यूटी के लिए जा रहा था। बड़ी रसौर का पुल पार करके नेशनल हाईवे पर शाहपुर गांव के नजदीक पहुंचा तो बाइक सवार दो युवक आए। आरोपियों ने जबरन बाइक रुकवाने के बाद बिना वजह झगड़े का आरोप लगाना शुरू कर दिया। देखते ही देखते डंडों से वार किए। हेलमेट उतारने के बाद उससे भी सिर पर कई वार किए। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें