फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार ने युवक को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मंजी साहिब गुरुद्वारे के पास कार की चपेट में आकर नया गांव निवासी किशन उर्फ बुंदू की मौत हो गई। राजपुरा की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी तहरीर में महावीर नगर निवासी शुभम मल्होत्रा ने बताया कि उनकी काका ट्रांसपोर्ट के पास लकड़ी की दुकान है। उनके पास नया गांव निवासी किशन उर्फ बुंदू काम करता था। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे जब दोनों काम खत्म कर पैदल घर जा रहे थे, तभी पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी थी। संवाद
विज्ञापन


सहेली के घर में घुसकर पत्नी को पीटा
शहजादपुर। मंगलोर गांव में एक नशेड़ी पति ने पत्नी की बालों से घसीटने के बाद पिटाई कर दी। आरोपी ने सहेली के घर गई पत्नी को वहीं जाकर पीटा। शहजादपुर थाना पुलिस ने पति चरणजीत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मानकपुर गांव निवासी पुष्पा रानी ने बताया कि उनकी शादी 2017 में चरणजीत के साथ हुई थी। पति के नशे व मारपीट के कारण वह पिछले 2 साल से अपने माता-पिता के साथ रह रही हैं। वह नारायणगढ़ में ब्यूटी पार्लर का काम सीखकर अपना गुजारा कर रही है। पहले भी पति के खिलाफ महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज थी व कोर्ट में केस चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें