फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: होटल के कमरे में युवक ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव; मचा हड़कंप

Tue, 10 Mar 2026 06:52 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

अंबाला के एक होटल में युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक का शव होटल के कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
युवक के शव को ले जाते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला कैंट की राय मार्केट स्थित एक होटल में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कमरे में ठहरे हुए युवक का शव फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान अंबाला सिटी के जग्गी कॉलोनी निवासी रितेश यादव (29) के रूप में हुई है। फिलहाल फंदा लगाने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतारने की प्रक्रिया शुरू कर दी। 
विज्ञापन


होटल मालिक सहित स्टाफ से जानकारी जुटाई जा रही है व मृतक के परिवार से भी संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच कर साक्ष्य जुटा रही है। 


होटल कर्मी के अनुसार युवक एक दिन पहले यानी 9 मार्च को होटल में ठहरा था। मंगलवार को दिनभर कमरे से कोई हलचल या आहट सुनाई नहीं दी। संदेह होने पर जब होटल कर्मचारी ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और कोई जवाब नहीं मिला तो मास्टर चाबी से दरवाजा खोलकर देखा तो युवक का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें