फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुखबिरी का आरोप लगा युवक को पीटा

Wed, 20 Sep 2023 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पुलिस मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए कुछ युवकों ने कैंप निवासी हेमंत से मारपीट की। पुलिस ने मामले में पांच युवकों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज किया है।
आदर्श नगर कैंप निवासी हेमंत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त मन्नी के घर पर जम्मू कालोनी में गया था। सोमवार की रात को वह और मन्नी जेकेएस स्कूल के पास खड़े थे तभी वहां जम्मू काॅलोनी निवासी राका, पाची, गामा, शुभम, सन्नी और अन्य युवक आए। आरोपी उसे अपने साथ एक्टिवा पर बिठाकर गोयल भट्ठा की ओर लेकर गए। आरोपियों ने उसे धमकी देते हुए कहा कि वह पुलिस का मुखबिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह उसे इसका मजा चखाएंगे। इस दौरान आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। बाद में उसे स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गए। आरोपियों ने शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। इस शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने पांच युवकों को नामजद करते हुए कुछ अन्य पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें