फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग से शारीरिक फिटनेस और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार : बाला देवी

Sun, 28 Sep 2025 06:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार पखवाड़े के तहत आयोजित योग शिविर में योग सिखाती योग सहायक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल के महिला वार्ड में स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार पखवाड़े के तहत आयोजित योग शिविर में योग सहायक बाला देवी ने कहा कि नियमित योग से शारीरिक फिटनेस, लचीलापन, तनाव में कमी, मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता में सुधार होता है। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में मरीजों और उनके अभिभावकों को योग के लाभ बताए गए।
विज्ञापन


बाला देवी ने बताया कि नियमित योग से नींद की गुणवत्ता, ऊर्जा स्तर, श्वसन क्रिया और रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार होता है। यह वजन प्रबंधन और मानसिक तनाव को कम करने में भी सहायक है। उन्होंने उपस्थित लोगों को उनकी फिटनेस के अनुसार योग क्रियाएं सिखाईं और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया। शिविर में योग विशेषज्ञ मनजीत, नर्सिंग अधिकारी पूनम शर्मा, मोनिका जौहर, प्रोमिला, ज्योति, स्वास्थ्य कर्मी सुनील अत्री, विनोद, मलकीत, अरुण, रामेश्वर, धर्मवीर और विक्की मौजूद रहें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें