फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: यशवी ने मेहंदी प्रतियोगिता में हासिल किया प्रथम स्थान

विज्ञापन
छावनी के जीएमएन कॉलेज में तीज पर्व पर मेहंदी प्रतियोगिता करवाई गई। कॉलेज
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जीएमएन कॉलेज में तीज पर्व पारंपरिक और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहा जिसमें छात्राओं ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। मेहंदी की सुंदर डिजाइन ने नारी सृजनात्मकता और पारंपरिक सौंदर्य को दर्शाया। मेहंदी प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें बीसीए द्वितीय वर्ष से यशवी प्रथम, बीबीए द्वितीय वर्ष से मनीषा द्वितीय और बीएएमसी तृतीय वर्ष से मानवी ने तृतीय, अलीशा, शगुन, नीतिका, दीक्षा व हर्षदीप ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन कॉलेज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और विद्यार्थियों को हमारी समृद्ध परंपराओं से जोड़ते हैं। कार्यक्रम संयोजक डॉ. चंद्रपाल पूनिया ने बताया कि मेहंदी भारतीय परंपरा का अभिन्न हिस्सा है, जो नारी सौंदर्य और सृजनात्मकता का प्रतीक है। इस दौरान सभी ने पारंपरिक परिधान पहनकर तीज पर्व की गरिमा को और भी बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें