अंबाला। कैंट के नागरिक अस्पताल के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अश्वनी मोदगिल ने यमुनानगर में सास-बहू के घुटनों का सफल ऑपरेशन हुआ। करीब चार घंटे तक यह ऑपरेशन चला। यमुनानगर निवासी 82 वर्षीय सास अंगूरो देवी व 60 वर्षीय बलजिंदर कौर पूरी तरह से स्वस्थ है। अस्पताल में यह ऑपरेशन निशुल्क किया गया।
अंगूरो देवी ने बताया कि वह दोनों पिछले काफी समय से घुटनों के असहनीय दर्द से बेहद परेशान थीं। चलने-फिरने में लाचार हो चुकीं थी। निजी अस्पतालों के चक्कर काटने के बाद वह कैंट के नागरिक अस्पताल में पहुंची थी। डॉक्टर अश्वनी मोदगिल ने गहन जांच व टेस्ट के बाद आयुष्मान के तहत निशुल्क ऑपरेशन किया। अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर पूजा पेंटल ने इस कामयाबी के लिए डॉक्टर व उनकी टीम को बधाई दी। संवाद