फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पाकिस्तानी आतंकी को भगोड़ा लिखने पर मांगी लिखित रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बलदेव नगर थाने को धमाके से उड़ाने की साजिश के मामले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत में सुनवाई हुई। यह मामला करमजीत सिंह उर्फ टोनी और अन्य के खिलाफ चल रहा है। मामले में चार्जशीट के तकनीकी पहलुओं पर विशेष अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है।
विज्ञापन

विशेष न्यायाधीश विजयंत सहगल की अदालत ने मामले में संज्ञान लेने से पहले जांच एजेंसी से आठवें आरोपी पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी की स्थिति पर लिखित रिपोर्ट तलब की है। मामले की अगली सुनवाई अब 27 नवंबर को होगी।
विशेष लोक अभियोजक से मांगी रिपोर्ट : अदालत ने इस बात पर गौर किया कि चार्जशीट में आठवें आरोपी शहजाद भट्टी को भगोड़ा दर्शाया गया है, जबकि कोष्ठक में यह भी लिखा है कि उसके खिलाफ 8 जुलाई 2026 को ओपन डेटेड गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किए गए थे। अदालत ने एनआईए के विशेष लोक अभियोजक (स्पेशल पीपी) को निर्देश दिया कि वे लिखित रिपोर्ट पेश कर यह स्पष्ट करें कि किन परिस्थितियों में आरोपी को चार्जशीट में भगोड़ा लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें