अंबाला सिटी। शहर में दुकानों को निशाना बनाने वाले चोरों के खिलाफ पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। थाना अंबाला शहर पुलिस ने दुकान में सेंधमारी कर हजारों की नकदी उड़ाने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी के साथ-साथ चोरी के पैसों से खरीदे गए नए कपड़े भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
गत 30/31 अक्टूबर की रात शहर के व्यापारी गौतम मनचंदा की दुकान में सेंध लगाकर करीब 40 हजार रुपये की नकदी व अन्य सामान चोरी हुआ था। मामले की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ट्रेजरी रोड, कंच घर निवासी विकास कुमार को दबोच लिया। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस इस मामले की अन्य कड़ियों को भी खंगाल रही है।