फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आंवला वृक्ष की पूजा कर की सुख-समृद्धि की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। क्षेत्र के काली माता मंदिर में बुधवार को आंवला नवमी महोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। भक्तों ने भगवान विष्णु व आंवला वृक्ष की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा महिला कीर्तन मंडली के सानिध्य में आयोजित मनमोहक भजन-कीर्तन से हुई, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम के दौरान पीठाध्यक्ष आचार्य रामचंद्र त्रिपाठी के मार्गदर्शन में विधिवत पूजा-अर्चना की गई। शाम छह बजे के पश्चात आंवला वृक्ष को चुनरी अर्पण और आरती का आयोजन किया गया ।
विज्ञापन


कैलाश शिव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना
अंबाला। छावनी के हाथी खाना प्राचीन कैलाश शिव मंदिर में बुधवार को विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। सुबह शुरू हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान शिव की पूजा की, इसके साथ ही उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार का जाप किया गया। इसके बाद मंदिर बाबा की आरती की गई और भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

कीर्तन समागम में संगत हुई निहाल
अंबाला सिटी। शहर के गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब में कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। बुधवार की सुबह दस बजे शुरू हुए इस कीर्तन समागम में संगत पहुंची। इसके बाद संगत ने गुरु घर में मत्था टेका। समागम के दौरान रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के अंत में अरदास की गई, जिसके पश्चात गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें