फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 827 शिक्षकों को दिया जा चुका प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। बुधवार को उपायुक्त सचिन गुप्ता ने ग्रामीण सुविधाओं और शिक्षा के स्तर में सुधार के कदमों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिले में प्रोजेक्ट विश्वास के तहत विद्यार्थियों में आत्मविश्वास विकसित किया जा रहा है। शिक्षक क्षमता निर्माण के अंतर्गत 832 में से 827 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
कुशल बिजनेस चैलेंज 3.0 में 155 सरकारी विद्यालयों के लगभग 6,000 विद्यार्थी पंजीकृत हुए हैं। इसका उद्देश्य रचनात्मक सोच और उद्यमशीलता की समझ विकसित करना है। उपायुक्त ने ग्रामीण आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया। ग्राम पंचायतों के माध्यम से महिला चौपाल, सामुदायिक भवन और खेल मैदान जैसी सुविधाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। शिवधाम योजना के तहत 248 में से 237 कार्य पूरे किए गए हैं। अटल पुस्तकालय योजना के अंतर्गत 39 पुस्तकालय स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा और बाल विकास में प्रगति
महिला एवं बाल विकास विभाग 1,213 आंगनवाड़ी केंद्रों से पोषण सेवाएं दे रहा है। अक्तूबर 2026 तक 62,325 बच्चों में से 61,640 बच्चों की वृद्धि निगरानी की गई है। 232 आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण वाटिकाएं विकसित की गई हैं। सामाजिक न्याय विभाग की योजनाओं से 2,07,191 लाभार्थियों को सहायता मिल रही है। उपायुक्त ने पात्र लाभार्थियों की पहचान में पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें