फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नागरिक अस्पताल में मनाया गया विश्व स्तनपान सप्ताह

विज्ञापन
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में महिलाओं को स्तनपान की जानकारी देते विशेषज्ञ डाक्टर। प्रवक्ता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल में विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा पेंटल की देखरेख में हुआ, इसका उद्देश्य माताओं को स्तनपान के महत्व के बारे में जानकारी देना तथा शिशुओं के संपूर्ण पोषण को बढ़ावा देना था।
कार्यक्रम में प्रसूति विभाग से डॉ. रचना बंसल और डॉ. मंजू धीमान ने गर्भवती व नवप्रसूता महिलाओं को स्तनपान के लाभ, सही समय पर स्तनपान की शुरुआत, सही पोषण तकनीक और मां व बच्चे के स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नवजात को जन्म के एक घंटे के भीतर मां का दूध पिलाना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह शिशु को संक्रमण से बचाता है और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में माताओं के साथ संवाद स्थापित कर उनके अनुभव सुने और उन्हें स्तनपान से जुड़े मिथकों को दूर करने के लिए प्रेरित किया गया। पीएमओ ने बताया कि स्तनपान मां और बच्चे दोनों के लिए प्रकृति का दिया हुआ सबसे बेहतरीन उपहार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें