फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

Fri, 21 Feb 2014 01:03 AM IST
अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला कैंट। सफाई मजदूर संघ के सदस्यों ने मांगों के लिए वीरवार को कैंट स्थित नगर निगम के कार्यालय के समक्ष  प्रदर्शन किया। इस दौरान संघ के सदस्यों ने निगम कार्यालय के बाहर नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन


चेयरमैन बलजीत सिंह ने कहा कि समस्त कर्मचारियों को जनवरी माह का वेतन अब तक नहीं दिया गया। वेतन मांगने पर उन्हें केवल आश्वासन मिलता है। इससे सभी कर्मचारियों में निगम अधिकारियों के खिलाफ रोष है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों के लिए ठेका प्रथा को समाप्त करने की घोषणा भी की थी, लेकिन अभी तक इस पर सरकार की ओर से कोई निर्णय नहीं लिया गया है। अगर कर्मचारी अपनी मांगाें के लिए अधिकारियों से बातचीत का समय मांगते है तो वह भी उन्हें  नहीं दिया जाता हैं।जो सरासर गलत है प्रशासन को चाहिए कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द ही कोई ठोस कदम उठाए। अन्यथा सफाई कर्मचारियों द्वारा इसका कड़ा विरोध किया जाएगा। इस मौके पर कालीदास, मनोज कुमार, जगमाल, रमेश, शिवराम, पुरुषोत्तम, आल हरियाणा सचिव सुनील सोहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें