फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में नुकसान के लिए रोके थे काम : विज

विज्ञापन
कलरहेड़ी गांव में धर्मशाला के शिलान्यास अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए ऊर्जा मंत्री अ
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार को ऊर्जा और परिवहन मंत्री अनिल विज ने धर्मशालाओं और सामुदायिक भवनों का शिलान्यास किया। इस दौरान चुनाव में विज के खिलाफ चलने वालों पर गुस्सा फूटा।
विज्ञापन

उन्होंने विपक्ष और अन्य पर निशाना साधते हुए कहा कि दुष्ट आत्माएं किसी के भी शरीर में घुसकर गलत काम कराती हैं, लेकिन मेरा नाम भी अनिल विज है। जैसे महावीर का नाम लेने से भूत-पिशाच भाग जाते हैं वैसे ही अनिल विज का नाम सुनकर बुरी आत्माएं चली जाती हैं।
उन्होंने कहा कि कुछ दुष्ट आत्माओं ने हमें चुनाव में नुकसान पहुंचाने के लिए विकास कार्य रोक दिए थे। उन्होंने कहा कि अगर यह कार्य रोके नहीं होते तो अब तक यह धर्मशालाएं बनकर तैयार भी हो गईं होती और आज हम इनका उद्घाटन करते। विज ने यह बात कलरहेड़ी गांव में धर्मशाला के शिलान्यास अवसर पर लोगों से कही। उन्होंने कहा कि यहां पर एक अच्छी धर्मशाला बनाई जाएगी और यदि ओर भी धनराशि लगानी होगी तो लगाई जाएगी। विज ने अंबाला छावनी के अलग-अलग क्षेत्रों में 1.65 करोड़ रुपए की लागत से पांच कम्युनिटी सेंटरों व धर्मशालाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इन विकास कार्यों का किया शिलान्यास

कलरहेड़ी में 25 लाख की लागत से कश्यप धर्मशाला, नग्गल में 65 लाख से कम्युनिटी सेंटर, करधान में 25 लाख से कम्युनिटी सेंटर, खोजकीपुर में 25 लाख से हरिजन धर्मशाला और रामपुर सरसेहड़ी में 25 लाख से धर्मशाला का शिलान्यास किया।

छावनी की जनता ने सिखाया सबक : विज


विज ने कहा कि किसी के करने से कुछ नहीं होता, लोगों को इस बात को मानना चाहिए अगर कर सकते हो तो कुछ भले का काम करो। यह धर्मशाला चुनाव से पहले ही मंजूर हो गई थी और इसके अलावा नौ धर्मशालाएं और भी चुनाव से पहले मंजूर हो गई थी, टेंडर भी हो गए थे, वर्क भी अलाॅट हो गए थे लेकिन कुछ दुष्ट आत्माओं ने हमें चुनाव में नुकसान पहुंचाने के लिए यह कार्य रोक दिए थे। उन्होंने कहा कि अगर यह कार्य रोके नहीं होते तो अब तक यह धर्मशालाएं बनकर तैयार भी हो गई होती और आज हम इनका उद्घाटन करते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें