अंबाला। उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल द्वारा गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर तीसरे फुट ओवर ब्रिज के प्रावधान का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के लिए15 से 17 जुलाई के बीच विभिन्न अवधियों के उपयुक्त ट्रैफिक एवं पॉवर ब्लॉक लिए जाएंगे। परिणामस्वरूप, ब्लॉक की अवधि के दौरान छावनी रेलवे स्टेशन से गंतव्य की तरफ जाने वाली 4 ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा।
मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने बताया कि 16 जुलाई को ट्रेन नंबर 04522/21 अंबाला कैंट-दिल्ली-अंबाला कैंट को टपरी-शामली-दिल्ली शहदरा के रास्ते दिल्ली जंक्शन तक भेजा जाएगा। इसी प्रकार 16 व 17 जुलाई को ट्रेन नंबर 04682 जालंधर सिटी-नई दिल्ली को भी टपरी-शामली-तिलक ब्रिज के रास्ते नई दिल्ली स्टेशन, वहीं 16 जुलाई को ट्रेन नंबर 09325 इंदौर-अमृतसर को हजरत निजामुद्दीन-मौली-शामली-टपरी-सहारनपुर के रास्ते चलाया जाएगा।