फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: महिलाओं को मिलेगा तीन लाख रुपये का ऋण

Thu, 08 Jan 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। विधवा व तलाकशुदा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए 3 लाख रुपये तक का ऋण मिलेगा। हरियाणा महिला विकास निगम के जिला प्रबंधक ने बताया कि जिला अंबाला के लिए 50 केसों का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत जिन महिलाओं की वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक और आयु 18 से 60 वर्ष होगी, वह इस स्कीम की पात्र होंगी। जिसमें कुल ऋण का 10 प्रतिशत हिस्सा महिला को स्वयं वहन करना होगा और शेष राशि बैंकों के माध्यम से दी जाएगी।
बैंक ऋण के ऊपर लगे ब्याज की प्रतिपूर्ति हरियाणा महिला विकास निगम द्वारा सब्सिडी के रूप में अदा की जाएगी, जिसकी अधिकतम सीमा 50 हजार रुपये व अवधि 3 वर्ष जो भी पहले होगी। यह जानकारी जिला प्रबंधक सुमन बाला ने दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें