फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रेनों में महिला यात्रियों के पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन से गुजर रही दो ट्रेनों में चोरों ने यात्रियों के सोते समय कीमती सामान, मोबाइल और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जीआरपी ने दोनों मामलों में शून्य प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहली घटना ट्रेन संख्या 11078 झेलम एक्सप्रेस के कोच ए-1 में हुई। इटारसी निवासी शेख सफीक अपने परिवार के साथ जम्मू से यात्रा कर रहे थे। सुबह करीब 6:40 बजे जब ट्रेन अंबाला स्टेशन से गुजर रही थी, तब उनकी पत्नी शबनम के सिरहाने रखा पर्स गायब मिला। पर्स में मोबाइल, 15 हजार रुपये नकद, आधार कार्ड और जरूरी दवाइयां थीं।
विज्ञापन

दूसरी घटना दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही ट्रेन संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस में हुई। बिहार के दरभंगा की रहने वाली मनीषा कुमारी अपने पति के साथ कोच एम-1 में सफर कर रही थीं। अंबाला कैंट के नजदीक चोरों ने उनका हैंडबैग चोरी कर लिया। बैग में सोने के गले का सेट, मोबाइल चार्जर और नकदी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें