फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: विद्यार्थियों को सिखाए डिजिटल कौशल के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज में सत्र का आयोजन किया गया। सत्र करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल और वाणिज्य संघ के संयुक्त तत्वावधान में हुई। सत्र का विषय डिजिटल स्किल्स एवं गवर्नमेंट करियर रहा। इसमें 60 विद्यार्थियों को हरियाणा नॉलेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के तहत डिजिटल प्रशिक्षण और ई-गवर्नेंस सेवाओं की जानकारी दी गई।प्राचार्या डॉ. अल्का शर्मा ने कहा कि आधुनिक युग में तकनीकी दक्षता ही रोजगार की कुंजी है। समन्वयक डॉ. छवि किरण और वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सतबीर सिंह ने छात्रों को सरकारी व निजी क्षेत्र में डिजिटल कौशल के महत्व को समझाया। डॉ. हीना के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रीति गुप्ता, भाविषा वर्मा और डॉ. लीना गोयल ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। संवाद
विज्ञापन


छात्राओं ने सीखी रेजिन आर्ट की बारीकियां
अंबाला। होम साइंस एसोसिएशन, वूमेन सेल एवं आईआईसी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला रेजिन आर्ट एवं हस्तशिल्प पर आधारित थी। रिसोर्स पर्सन आशा वर्मा ने रेजिन से सजावटी वस्तुएं बनाने और सुरक्षा सावधानियों का प्रशिक्षण दिया। डॉ. यशना बावा के मार्गदर्शन में 26 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. अलका शर्मा ने कहा कि कौशल-आधारित शिक्षा ही विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाएगी। इस अवसर पर डॉ. रिचा सांगवान, डॉ. प्रेम सिंह, कवलीन भरेज और रेणु शर्मा मौजूद रहे। प्रवक्ता डॉ. लीना गोयल ने सफल आयोजन पर बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें