फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: संस्थानों में कैंटीन चलाकर महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

विज्ञापन
अंबाला शहर ​के प्रेम नगर ​स्थित बीडीपीओ कार्यालय में कैंटीन में खाना बनाती तिलको देवी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। आज महिलाएं आईटीआई से लेकर बीडीपीओ कार्यालय, वेयरहाउस व अन्य शिक्षण संस्थानों में कैंटीन चला रही हैं और फास्ट फूड का काम कर रही हैं। यह महिलाएं हरियाणा राष्ट्रीय आजीविका ग्रामीण मिशन से जुड़कर आत्म निर्भर बनी हैं।
इसके बाद इन महिलाओं ने होटल प्रबंधन का प्रशिक्षण लेकर खाना बनाना भी शुरू किया है और कैंटीन के रूप में अपना व्यवसाय चला रही हैं। यह महिलाएं अपने परिवार का पालन पोषण तो कर ही रहीं हैं, इसके अलावा व अन्य महिलाओं को भी रोजगार दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर की मंजीत शहजादपुर के बीडीपीओ कार्यालय, नग्गल की तिलको देवी बीडीपीओ कार्यालय अंबाला-2, खतोली की रेखा रानी अटल श्रमिक, ठरवा की पूनम अटल श्रमिक, आदमपुर की शशि बाला बीडीपीओ कार्यालय नारायणगढ़, नबीपुर की आंचल अटल श्रमिक, भारांपुर की राजरानी आईटीआई भारांपुर, बलाना की सीमा बीडीपीओ अंबाला-1, धीन की सुनिता रानी बीडीपीओ कार्यालय बराडा, मुलाना की सोनिया अटल श्रमिक, होली की रीना आईटीआई होली, पंजोला की मंजीत आईटीआई अंबाला-1, बलाना की रेखा रानी लेबर कैंटीन अंबाला-1, नहोनी की रजनीश बीडीपीओ कार्यालय साहा, खुल्लरपुर की आंचल वेयरहाउस नारायणगढ़, नन्योला की पम्मी रानी फूड कार्नर, डेरा सलीमपुर की राजबाला फास्ट फूड, धनौरी की बबली फास्ट फूड, कलेरां की जसबिंदर कौर फास्ट फूड, पंजोला की महिंद्रो फास्ट फूड, तंदवाल की सुशीला और सुषमा फास्ट फूड, धनौरी की ममता फास्ट फूड, पंजोला की चरणजीत और बलविंद्र फास्ट फूड का काम कर रही हैं। तिलको देवी के अनुसार 2022 में वह स्वयं सहायता समूह के नेकी ग्रुप से जुड़ीं और कैंटीन खोली। उनकी कैंटीन सप्ताह में छह दिन खुलती है।
यहां पर सुबह का नाश्ता, दोपहर का लंच और शाम का डिनर भी मिलता है। कैंटीन में बीडीपीओ कार्यालय का स्टाफ और कार्यालय में आने वाले लोग आते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें