रेलवे स्टेशन परिसर में मंगलवार एक नशे में धुत रेलवे कर्मचारी और उसकी पत्नी ने घरेलू विवाद के चलते जमकर हंगामा किया। पहले तो रेल कर्मी ने अपनी पत्नी को ही जमकर गालियां दी और उस पर खूब चिल्लाता रहा। मगर जब महिला का सब्र टूट गया तो महिला ने भी अपने रेलकर्मी पति का पकड़ लिया और रेलवे परिसर में ही उसकी जमकर धुनाई कर दी।ये हंगामा करीबन बीस मिनट तक चलता रहा। इस दौरान यात्रियों की भी काफी भीड़ इकट्ठी हो गई। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए महिला ने अपने रेलकर्मी पति को पीटना बंद किया और रोते हुए वहां से जीआरपी थाने की ओर चली गई। उसके बाद रेलकर्मी ने भी खुद को संभाला और वो भी वहां से खिसक गया। महिला ने अपने पति के खिलाफ रेलवे पुलिस को शिकायत दे दी है, पुलिस का कहना है कि अभी इस बारे में जांच जारी है।
पति बोला, ये मेरी पत्नी नहीं, यूं ही रुपये मांगने आ जाती हैअपनी शिकायत में महिला का कहना है कि राजपुरा का निवासी है और मंगलवार अलसुबह स्टेशन पर अपने पति से मिलने के लिए आई थी। जैसे ही रेलवे टिकट काउंटर के पास पहुंची तो अचानक नशे में धुत व्यक्ति ने बहस शुरू कर दी और गाली गलौच करने लगा। जब महिला ने विरोध करना चाहा तो व्यक्ति ने मारपीट शुरू कर दी।जिसके बाद महिला ने नशे में धुत कर्मचारी की जमकर पिटाई कर डाली। दोनों मौके पर ही गुत्थमगुत्था हो गए और एक-दूसरे को पीटते रहे। इस झगड़े के दौरान नशे में धुत रेलकर्मी ने महिला को पीटते हुए ये तक कह दिया कि वे उसकी पत्नी नहीं है, बस यूं ही रुपये मांगने आ जाती है। इस पर महिला ने बताया कि उसके तीन बच्चे है और यही रेलकर्मी उसका पति है। मगर उसके बावजूद वह घर पर कोई खर्चा नहीं देता, इसी बात को लेकर झगड़ा रहता है। मगर आज नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। करीबन बीस मिनट चले इस हंगामे के बाद महिला तुरंत व्यक्ति के खिलाफ शिकायत लेकर जीआरपी थाने पहुंच गई। पुलिस के अनुसार अभी कार्रवाई चल रही है।