संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। हरियाणा सरकार की दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना इन दिनों तकनीकी खामियों की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। योजना के तहत मिलने वाली राशि के लिए अनिवार्य जीवित प्रमाणपत्र का विकल्प मोबाइल एप से हटने और एप्लीकेशन के काम न करने से हजारों लाभार्थी महिलाओं के काम अटक गए हैं। करीब एक महीने से महिलाएं फोटो अपडेट कराने के लिए भटकने को मजबूर हैं।
लाभार्थियों के मोबाइल पर संदेश आ रहे हैं कि वे अपनी फोटो क्लिक कर जीवंतता प्रमाण दर्ज करें, लेकिन जब महिलाएं लाडो लक्ष्मी एप खोलती हैं, तो वहां फोटो क्लिक करने का विकल्प ही नजर नहीं आता। तकनीकी गड़बड़ी यहीं खत्म नहीं हुई, अब तो पूरी एप्लीकेशन ही लॉग-इन होने में दिक्कत दे रही है। लाभार्थियों का कहना है कि बिना फोटो अपडेट किए उनकी अगली किस्त रुकने का डर बना हुआ है।
प्रत्येक माह एप पर फोटो अपलोड करना अनिवार्य : सरकार ने परिवार पहचान पत्र में एक लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाली महिलाओं के लिए 2100 रुपये मासिक सहायता राशि की घोषणा की थी। योजना की शुरुआत एक नवंबर से हुई थी, जिसके बाद पात्र महिलाओं के खातों में राशि आनी शुरू हुई थी। नियम के मुताबिक हर महीने एप पर फोटो क्लिक कर अपनी मौजूदगी दर्ज करानी अनिवार्य है।
बंद पड़ी लाडो लक्ष्मी योजना की एप।
बंद पड़ी लाडो लक्ष्मी योजना की एप।
बंद पड़ी लाडो लक्ष्मी योजना की एप।
बंद पड़ी लाडो लक्ष्मी योजना की एप।