फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नेताजी एक्सप्रेस से महिला का पर्स चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। चंडीगढ़ से दुर्गापुर जा रही महिला यात्री का ट्रेन में सफर के दौरान पर्स चोरी हो गया। पर्स में नकदी, जेवर और मोबाइल के साथ-साथ जरूरी दस्तावेज भी थे। चोरी के कुछ ही देर बाद पीड़िता के बैंक खाते से 10 हजार रुपये भी निकाल लिए गए। अंबाला कैंट जीआरपी ने पश्चिम बंगाल से प्राप्त जीरो एफआईआर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंबाला कैंट स्टेशन पर हुई घटना : पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर की रहने वाली अंजू भगत ने बताया कि 17 दिसंबर को वह ट्रेन नंबर 12312 नेताजी एक्सप्रेस के कोच नंबर एस-2 की सीट नंबर चार पर चंडीगढ़ से दुर्गापुर के लिए सवार हुई थीं। रात करीब 2:35 बजे जब ट्रेन अंबाला कैंट स्टेशन से चली तो देखा कि सीट पर रखा उनका पर्स गायब है। पर्स में ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन, चांदी की चेन, बिछिया, चश्मा और करीब 9 हजार रुपये की नकदी थी। पीड़िता ने बताया कि पर्स में बैंक ऑफ इंडिया और एसबीआई के एटीएम कार्ड रखे थे। चोरी के कुछ ही समय बाद उनके बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 10 हजार रुपये निकाल लिए, पर्स में आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेज भी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें