फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी संकट पर भड़की महिलाओं का प्रदर्शन

Sun, 07 Jun 2015 01:05 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मनुमाजरा के ग्रामीणों ने पीने के पानी की किल्लत के चलते परेशान होकर विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि उनके गांवों में पीने के लिए पानी के लिए वाटर सप्लाई का जो ट्यूबवैल लगा हुआ है उसमें कम हार्स पावर की मोटर होने के चलते पानी की सप्लाई सही प्रकार से नहीं हो पाती। जिससे गांव के अधिकतर हिस्सों में पानी नहीं पहुंच रहा।

जिस कारण ग्रामीणों में जन स्वास्थय विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीणों की मानें तो गांव में जो पाइप लाइन बिछी हुई है वह भी कम मोटाई वाली है । जिससे कि पानी की आपूर्ति सही ढंग से नहीं हो पाती। ऐसे में ग्रामीणों को पीने के पानी के लिए यहां-वहां भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इलाकावासी गीता रानी, बलबीर कौर, बच्चनी देवी, बाला रानी, शिक्षा , निर्मला आदि का कहना है कि उनके गांव में पीने का पानी लाने के लिए महिलाओं व बच्चों को खेतों में से टयूबवैल से पानी भर कर लाना पड़ रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार उनके गांव में लाइट का  सही टाइम टेबल न होने के चलते पानी नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में आधे गांव में पानी आता है तो आधे गांव में रात को पानी आ पाता है। जिससे ग्रामीण रात को पानी को भरने के लिए जागते हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस समस्या को हल करवाने के लिए नीचे से लेकर ऊपर तक के सब अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट काट कर परेशान हो चुके है।

ग्रामीण इस समस्या को लेकर विभाग के अधिकारियों के साथ साथ स्थानीय विधायक संतोष चौहान सारवान को भी समस्या के बारे में अवगत करवा चुके है लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बरकरार है।

 ग्रामीणों ने बिजली विभाग को चेतावनी दी है कि अगर उनकी इस समस्या का जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेंगें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें