फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शताब्दी में महिला यात्री की बिगड़ी तबीयत, कैंट स्टेशन पर उतारा

Sun, 14 Dec 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। ट्रेन नंबर 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी में सफर कर रही महिला की तबीयत बिगड़ गई। मामला शनिवार दोपहर का है। महिला कोच नंबर सी-4 में सफर कर रही थी। मामले की जानकारी कंट्रोल रूम पर दी गई तो कैंट स्टेशन पर तैनात विभागीय अधिकारी सतर्क हो गए और उन्हें उपचार के लिए रेलवे डाॅक्टर से संपर्क किया। ट्रेन दोपहर लगभग 12:44 बजे प्लेटफाॅर्म एक पर पहुंची थी। इस दौरान महिला यात्री दर्द से कराहती हुई प्लेटफाॅर्म पर उतरी।
विज्ञापन

स्टेशन पर तैनात अधीक्षक सहित अन्य विभागीय अधिकारियों ने महिला को वीआईपी रूम में बैठाया। कुछ देर बाद रेलवे डाॅक्टर भी मौके पर पहुंच गई। जब महिला को छावनी के नागरिक अस्पताल भेजने की जानकारी दी गई तो महिला यात्री के साथ मौजूद व्यक्ति ने उन्हें निजी अस्पताल में भेजने की गुहार लगाई। इसके बाद रेलवे की एंबुलेंस से उन्हें सिटी के एक निजी अस्पताल में भेज दिया गया। प्राथमिक जानकारी में सामने आया है कि महिला यात्री को पथरी का दर्द हुआ था, इसलिए उन्होंने यात्रा कैंट स्टेशन पर रद्द कर दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें